फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   political

किसानों के साथ किए छल का परिणाम भुगतेगी केंद्र

Mon, 01 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
political
कदौरा। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वह सोमवार को गांव बागी में आप कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों के नाम पर किसानों के साथ छल किया है। चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी लगन से आने वाले चुनाव में भागीदारी करे तो जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी मजबूती के साथ खड़ी नजर आएगी। उन्होेंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास के मामले में दिल्ली से काफी पीछे है, यूपी में गुंडाराज चल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। इस मौके पर रमन सिंह, दीन दयाल, सुभाष चंद्र, अमन, किशन विश्कर्मा, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कार्यक्रम की जानकारी जब पुलिस को हुई तो फोर्स ने मौके पर पहुंचकर आयोजकों से कार्यक्रम की अनुमति दिखाने के लिए कहा तो कार्यकर्ता बगले झांकने लगे। इस पर कदौरा पुलिस ने पहले तो टेंट हटवा दिया, बाद में अनुमति दिखाई गई तो तब जाकर दोबारा टेंट लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed