{"_id":"5fd904508ebc3e3c9114abaa","slug":"political-orai-news-knp6001231160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में लौटे जालौन के संजय भदौरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में लौटे जालौन के संजय भदौरिया
विज्ञापन
बसपा में संजय भदौरिया की वापसी करते बुंदेलखंड कोआर्डिनेटर लालाराम अहिरवार व अन्य।
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। बसपा के बुंदेलखंड कोऑर्डिनेटर लालाराम अहिरवार ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और समाज के हर वर्ग एवं धर्म के लोग परेशान हैं। सूबे को सही रास्ते पर सिर्फ बसपा प्रमुख मायावती ही ला सकती हैं, क्योंकि वह न्याय की देवी है।
अहिरवार मंगलवार को जालौन रोड स्थित एक पैलेस में पार्टी की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा छोड़कर डेढ़ सैकड़ा कई दलों के कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेता संजय भदौरिया दमरास के बसपा में वापसी की घोषणा करते हुए कहा कि संजय भदौरिया बसपा से कालपी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी आस्था एवं निष्ठा व बसपा में रही है, क्योंकि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। उन्होंने संजय का स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी।
बसपा जिलाध्यक्ष संजय गौतम की अध्यक्षता एवं पूर्व जिला महासचिव उदयवीर दोहरे ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत, रवि गौतम, विनोद गौतम, बृजेश, रफीउद्दीन पन्नू, रामदुलारे कुशवाहा, राजेश जाटव, शैलेंद्र शिरोमणि, अलताफ आलम, जगजीवन अहिरवार, राघवेंद्र सिंह, अतर सिंह, राकेश पाली, छुन्नाबाबू, कन्हैया कुशवाहा, नारायणहरि अवस्थी, हीरालाल चौधरी, संतोष प्रजापति और वीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।