फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,shoot,yuvak

रुपये के लेनदेन में युवक को गोली मारी

Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
police,shoot,yuvak
गोली लगने से घायल मानू। - फोटो : ORAI
कोंच। लेनदेन के विवाद को लेकर सोमवार की देर रात गांव भदेवारा को गोली मार दी। हालात गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। मामला दो समुदायों का होने की जानकारी पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी और सीओ कोंच ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

भदेवरा गांव निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के मानू का गांव के ही बाल्मीकि समाज के गया प्रसाद से लेनदेन को लेकर सोमवार की देर रात लगभग दस बजे विवाद हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। विवाद शांत होने पर पुलिस लौट आई। पर पुलिस के जाते ही मानू (28) पुत्र अशरफ पर आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ हमला बोलते हुए उसे गोली मार दी।
विज्ञापन

गंभीर हालात में परिजन उसे लेकर सीएचसी गए ,जहां से झांसी रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एएसपी राकेश सिंह और सीओ कोंच ने घटना का मुआयना कर जांच पड़ताल की है। घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव भदेवरा के ही भाजपा मंडल अध्यक्ष दशरथ उर्फ गुड्डन पटेल, पप्पू, गया प्रसाद व हरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि घायल के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वारदात के एसएसपी राकेश सिंह के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
मामला दो समुदायों का होने की वजह से पुलिस सतर्क है। एसपी रवि कुमार के आदेश पर कोंच कोतवाली समेत सर्किल के थाना नदीगांव, कैलिया, एट का पुलिस बल पूरे गांव में चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है।

गोलीकांड दो समुदायों के बीच होने का शासन ने भी संज्ञान लिया है। शासन स्तर से घटना की पूरी देखरेख की जा रही है। शासन स्तर से घायल के परिजनों से बात कर पूरी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed