फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police seems stricter as lockdown increases

लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही सख्त नजर आई पुलिस

Sun, 03 May 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police seems stricter as lockdown increases
पिरौना बॉर्डर पर चेकिंग करते डीएम मन्नान अख्तर एसपी सतीश कुमार - फोटो : ORAI
उरई। लॉकडाउन बढ़ने के बाद शनिवार सुबह डीएम-एसपी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ जिले की सीमा पर लगाई गईं बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया और जिले की पुलिस ने कई कोतवालियों में पैदल मार्च कर लोगों लॉकडाउन का पालन कराने का निर्देश दिया। वहीं बेवजह घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

लॉकडाउन बढ़ने के बाद शनिवार को डीएम डाक्टर मन्नान अख्तर व एसपी डा.सतीश कुमार ने एट थाना क्षेत्र के पिरौना स्थित झांसी जनपद की सीमा बनाए गए बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ कर निर्देश दिए कि बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को न निकलने दिया जाए। पास वाले वाहनों को भी जांच पड़ताल के बाद ही जाने दें, इसमें लापरवाही न हो। शहर में लॉक डाउन का पालन कराने को लेकर एएसपी अवधेश सिंह सीओ संतोष कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा, घंटाघर, राठ रोड, बजरिया में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

वहीं बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों ने पूछताछ की और घरों में रहने को कहा। पुलिस के भ्रमण से सड़कों पर घूम रहे लोग भागते नजर आए। वहीं रामुपरा कस्बा में थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ बाजार व मोहल्लों पैदल मार्च कर लोगों से लॉकडाउन का पालन कराया। वहीं सिरसाकलार थाना पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च कर बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को दौड़ाया और कस्बे के लोगों से घरों के अंदर रहने को कहा। शनिवार को कदौरा प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाने के स्टाफ ने मोहल्ला हवेली, व्यासपुरा, इस्लामाबाद, हरचंदपुर तिराहे में घरों के बाहर बैठे लोगों को अंदर रह कर कोरोना को हराने की अपील की। इस दौरान एसआई बाबूराम, कांस्टेबल रामलखन यादव, रोहित पुंडी, सुधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पर लॉकडाउन उल्लंघन की कार्रवाई
उरई। शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक शशांक वाजपेई ने अजय कुमार पुत्र रामशंकर निवासी चौरसी रोड उरई को लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कराया। अजय पर आरोप है कि वह शुक्रवार को शहर के स्टेशन रोड पर बेवजह घूम रहा था।

लॉकडाउन के दौरान सड़क पर पैदल मार्च करते एएसपी सीओ व पुलिस फोर्स

लॉकडाउन के दौरान सड़क पर पैदल मार्च करते एएसपी सीओ व पुलिस फोर्स- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed