फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police rushes pregnant woman to hospital in pain

दर्द से कराहती गर्भवती महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Thu, 02 Apr 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police rushes pregnant woman to hospital in pain
जालौनः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रामपुरा पुलिस की जीप से उतरती रागिनी। - फोटो : ORAI
रामपुरा (जालौन)। वैसे तो लॉकडाउन में पुलिस की दबंगई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, कहीं पुलिस किसी दोपहिया वाहन चालक पर डंडे बरसा रही है तो कहीं लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ रही है पर कहीं पुलिस मदद करती भी आ रही है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है रामपुरा पुलिस ने, जिसने सड़क पर प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को अपनी जीप से वक्त पर सीएचसी पहुंचाकर सभी की वाहवाही बटोरी है।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के जमरेही गांव निवासी वरुण की गर्भवती पत्नी रागिनी (22) को बुधवार दोपहर को अचानक दर्द होने लगा। जब परिवार की कुछ महिलाएं रागिनी को अस्पताल लेकर जा रही थीं, तभी उनकी गाड़ी निनावली मोड़ के पास खराब हो गई। उसी वक्त रागिनी को प्रसव पीड़ा होने लगी। साथ में आई महिलाओं के हाथ पैर फूलने लगे, लॉकडाउन के कारण सड़क पर दूसरा कोई वाहन भी नहीं दिखाई दे रहा था और न ही पुलिस के डर से कोई रागिनी की मदद की हिम्मत कर पा रहा था।
विज्ञापन

तभी रामपुरा थाने की जीप उधर से गुजरी, बंद खड़ी गाड़ी के पास ही रिश्तेदार महिला की गोद में प्रसव पीड़ा से कराहती रागिनी को देख थाना प्रभारी आरके सिंह को मामला समझते देर न लगी। उन्होंने तत्काल ही जीप रोककर पीछे की पूरी सीट खाली कराई। इसके बाद रागिनी और उनकी रिश्तेदार महिला को पीछे बैठाया। इंस्पेक्टर अपने सिपाहियों के साथ ही जैसे तैसे ड्राइविंग सीट पर बैठे और फिर गाड़ी सीधे जाकर रामपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही जाकर रुकी और चिकित्सक ने तत्काल रागिनी को भर्ती कर लिया। हर कोई रामपुरा पुलिस की प्रशंसा करता नजर आ रहा था। इंस्पेक्टर रामपुरा का कहना है कि हर पुलिसकर्मी को लॉकडाउन के वक्त लोगों की मदद करनी चाहिए, जो कानून का पालन नहीं करता है, उसी के खिलाफ पुलिस सख्ती करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed