फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police revealed the theft, two arrested

Jalaun News: चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 13 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police revealed the theft, two arrested
एट। ढाई माह पहले हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को पकड़कर उनके पास से जेवर व नगदी बरामद की। सीओ ने बताया कि चोरों पर जिले के कई थाना, कोतवालियों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जखौली गांव निवासी चंद्र कुमार व कृपाराम के घरों से 19 जून की रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर लिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी मामले में थाना पुलिस ने ईंगुई खुर्द नहर पुलिया के पास से डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी निवासी कमल सिंह कुशवाहा व कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी हाल निवास जैसारी कलां डकोर निवासी अशोक को पकड़कर उनके पास से जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने ही जखौली गांव में दो घरों में चोरी की थी। मंगलवार को वह जेवर बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ राम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अशोक पर जिले के डकोर, आटा, जालौन, चुर्खी, उरई कोतवाली, कोंच सहित अन्य थानों में 23 मामले संगीन धाराओं में दर्ज हैं। जबकि पकड़े गए कमल पर डकोर कोतवाली में हत्या, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed