{"_id":"610ad72f8ebc3eaab37ac848","slug":"police-railway-driver-track-station-orai-news-knp6443493128","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई में रेलवे ट्रैक पर पहुंची ट्रैक्टर: मालगाड़ी के पहुंचने से मचा हड़कंप, चालक मानसिक रूप से निकला बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई में रेलवे ट्रैक पर पहुंची ट्रैक्टर: मालगाड़ी के पहुंचने से मचा हड़कंप, चालक मानसिक रूप से निकला बीमार
Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
उरई यार्ड में रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रेक्टर
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई में रेलवे ट्रैक पर एक ट्रैक्टर ट्राली को देखकर रेलवे ट्रैक के आसपास काम कर रहे रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इससे हड़कंप मच गया। इसी बीच एक मालगाड़ी भी आ गई। ट्रैक पर ट्रैक्टर होने के कारण मालगाड़ी को रोक दिया गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया। मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई। बाद में संयुक्त रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय भेजी गई। बुधवार की शाम साढ़े चार बजे उरई रेलवे स्टेशन यार्ड में उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर दौड़ता नजर आया।
यह देखकर ट्रैक के आसपास काम कर रहे आरवीएनएल के कर्मचारियों ने सूचना स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को दी। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम व आरपीएफ को सूचना दी। इसी बीच कानपुर की ओर से मालगाड़ी आ गई। ट्रैक पर ट्रैक्टर होने के कारण उसे रोक दिया गया। ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
चालक मानसिक रूप से बीमार है। इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता, पीडब्लूआई एसके त्रिवेदी ने संयुक्त जांच रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय को भेज दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि जिस समय ट्रैक्टर ट्रैक पर मिला है, उससे कुछ देर पहले चेन्नई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन गुजरी चुकी थी।