फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   police,FIR,crops,labour,bihar kand

काम करते वक्त मजदूर की संदिग्धहालात में मौत

Wed, 28 Jul 2021 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,crops,labour,bihar kand
कोंच। खेतों में काम कर रहे एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथी की मौत से मजदूरों में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार राज्य से मजदूरों का एक दल पिछले रोज कृषि कार्य हेतु कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में आया था। मंगलवार को खेत में धान की रोपाई के दौरान 38 वर्षीय मजदूर देवन राय निवासी नानपुर थाना सीतामढ़ी बिहार अचानक छटपटाकर अचेत हो गया। गंभीर अवस्था में अन्य साथी मजदूर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कैलिया के दारोगा अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि साथियों के मुताबिक मजदूर को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। फिलहाल परिजनों को सूचना कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed