फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police caught the reward of 25 thousand

Jalaun News: पुलिस ने 25 हजार के इनामी को पकड़ा

Mon, 12 Jun 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police caught the reward of 25 thousand
जालौन। लगभग एक माह पूर्व मजदूरी मांगने गए वृद्ध से गांव के ही पिता-पुत्र ने जातिसूचक गालियां देकर मारपीट की थी। चोट लगने से अगले दिन वृद्ध की मौत होई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी तिजोले (65) गांव के ही बखत सिंह के खेत में मजदूरी करते थे। मजदूरी के कुछ रुपये बकाया थे। जरूरत पड़ने पर तिजोले एक मई को बखत सिंह के घर मजदूरी मांगने गए थे। इससे गुस्साए बखत सिंह और उसके पुत्र शिवेंद्र प्रताप उर्फ शिवाजी ने तिजोले को जातिसूचक गालियां देकर लात-घूसों और डंडों से पीट दिया था। अधिक चोटें आने के चलते अगले दिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटे राजेंद्र कुमार ने कोतवाली में शिवाजी व बखत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगभग एक माह से दोनों फरार चल रहे थे। इस पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार की सुबह कोतवाल समीर सिंह को सूचना मिली कि वांछित शिवेंद्र प्रताप उर्फ शिवाजी बाहर भागने की फिराक में औरैया रोड चुंगी नंबर चार के पास खड़ा है। एसओजी व पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले में 25 हजार के इनामी शिवाजी को जेल भेजा गया है। पिता बखत सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed