फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police became active after four days in rape case

Jalaun News: दुष्कर्म मामले में चार दिन बाद सक्रिय हुई पुलिस

Fri, 12 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 12 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police became active after four days in rape case
फोटो संख्या-32- घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती फोरेंसिक टीम।
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में चार दिन बाद सक्रिय हुई पुलिस
फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। कोतवाली कालपी क्षेत्र में रविवार को किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चार दिन बाद सक्रियता दिखाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। दुष्कर्म जैसे मामले में पुलिस के चार दिन तक निष्क्रिय रहने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को शादी समारोह था। उसमें शामिल होने से के लिए कसबे से एक परिवार गया था, उनके साथ में उनकी 12 साल की बेटी भी थी। शादी समारोह से 12 वर्षीय बेटी अचानक गायब हो गई। परिवार ने बेटी को काफी देर तक खोजबीन की, बाद में वह खेत में बेहोशी की हालत में मिली थी। होश में आने पर किशोरी ने आपबीती बताई थी। इसी दौरान परिजनों ने एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। किशोरी ने भी दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पहचान लिया था। परिवार ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दे दी थी, उसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनोज निषाद के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया। पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की इस देरी पर परिवार काफी हताश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed