फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police arrested the robber with a gun and bike

पुलिस ने तमंचा बाइक संग लुटेरे को दबोचा

Mon, 10 Aug 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the robber with a gun and bike
पुलिस कार्यालय में खुलासा करते एएसपी अवधेश कुमार - फोटो : ORAI
उरई। जिले में एसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक लुटेरे को तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिर के पास से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। जिसका खुलासा एएसपी अवधेश सिंह ने पुलिस कार्यालय में किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि 10 अगस्त को ट्रक चालक राहुल सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी भरतपुरा थाना चिरगांव जनपद झांसी ने कुठौंद थाना पुलिस को तहरीर दी कि वह ट्रक में गिट्टी लादकर झांसी से फर्रुखाबाद जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के पंचवटी होटल में चाय पीने के लिए रुका तभी बिना नंबर की बाइक से आए युवकों ने तमंचा दिखाकर उसका पर्स छीन लिया था। जिसका मामला दर्ज कर कुठौंद पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी डा.यशवीर सिंह ने सीओ जालौन के नेतृत्व में लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार सुबह कस्बे के भारत पेट्रोल पंप के पास से अखंड प्रताप पुत्र अजय कुमार चतुर्वेदी निवासी ग्राम सलेमपुर थाना राजपुर कानपुर देहात को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 315 बोर तमंचा, एक खोखा व एक कारतूस लूट में प्रयुक्त बाइक अपाचे बरामद की। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे पर कुठौंद थाने में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित तीन मामले दर्ज हैं। जबकि थाना राजपुर में भी एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, एसआई दिव्य प्रकाश तिवारी, सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, सिपाही शिवम, उमेश, सोमेश, मलखान, संजीव कुमार, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed