{"_id":"6242039e8fe6cf06d758124f","slug":"police-action-adio-wiral-orai-news-knp6880450184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडियो वायरल मामले में एसपी ने उपनिरीक्षक व दो सिपाही किए लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडियो वायरल मामले में एसपी ने उपनिरीक्षक व दो सिपाही किए लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सोशल मीडिया पर थाने में वसू्ली का ऑडियो वायरल होने के मामले में एसपी ने उप निरीक्षक व दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
कुठौंद थाना के एक उपनिरीक्षक व भाजपा नेता का फोन पर बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें कुछ दिन पहले की बातचीत का जिक्र है। ऑडियों में उपनिरीक्षक थाना में होने वाली हर गतिविधि की जानकारी भाजपा नेता को बता रहे है।
जिसमें ओवरलोडिंग, लोकेशन आदि मामलों में पैसे लिए जाने का जिक्र है। ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी रवि कुमार ने इसकी जांच एएसपी असीम चौधरी को दी थी।
जिसकी रिपोर्ट मिलने पर एसपी ने सोमवार को कुठौंद थाना के उपनिरीक्षक गणेश चंद्र त्रिपाठी व सिपाही सुदेश कुमार और संतोष को लाइन हाजिर कर दिया है।