फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   pole broken by the storm, 48 hours Disilluminato

आंधी से पोल टूटे, 48 घंटे से बत्ती गुल

Tue, 15 Mar 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 15 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
pole  broken by the storm, 48 hours Disilluminato
मुहम्मदाबाद में पानी के लिए हैंडपंप पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले आई तेज आंधी से हाईटेंशन लाइन के दो पोल टूट जाने से पिछले एक दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। इससे जलापूर्ति व्यवस्था भी पटरी से उतरी है। परीक्षाएं भी चल रही हैं, ऐसे में छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। मोबाइल फोन बंद हैं। आटा चक्की भी नहीं चल पा रही है। रविवार की रात 8 बजे आई तेज आंधी में 33 केवी के दो
विज्ञापन


विद्युत पोल ग्राम बड़ागांव के पास गिर गए। इसके बाद से पिछले 48 घंटे से डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, डकोर, ऐरी रमपुरा, गुढ़ा बंधौली, सिमिरिया समेत एक दर्जन गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। विद्युत आपूर्ति न होने से पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। इससे लोग पानी के लिए परेशान हैं। वहीं, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी चल रहीं हैं।
विज्ञापन


इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं।    इससे लोगों को अपने परिवारीजनों व मित्रों से संपर्क कट गया है। गांवों में आटा चक्की भी नहीं चल पा रही है। ग्रामीण अरविंद, वीरपाल, शिवम, मुजाहिद, सुबोध, ब्रजेश राजपूत, विनय, अखिलेश, राजकुमार आदि का कहना है कि बिजली न आने से सबसे ज्यादा संकट पानी का है। गांवोें में हैंडपंप खराब व पानी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंए भी खराब पडे़ हैं। टंकी, ट्यूबवेलों से बिजली न आने से पानी नहीं आ रहा है। वहीं, जेई आरके यादव का कहना है कि पूरी विद्युत लाइन की चेकिंग करा ली गई हैं। जो पोल टूटे हैं, उनके लिए सामान मौके पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed