{"_id":"6013049c8ebc3e56846c5b1d","slug":"pipeline-broken-drinking-water-supply-interrupted-orai-news-knp6085580147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन टूटी, पेयजल सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन टूटी, पेयजल सप्लाई बाधित
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में मुन्ना फुलपावर हाउस चौराहे के पास प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी की खुदाई के दौरान मुख्य पाइप लाइन टूट गई। इससे जुड़े करीब आधा दर्जन मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया है। लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी अब तक पेयजल सप्लाई को ठीक नहीं किया जा सका। वहीं सूचना पर जल संस्थान की टीम ने पाईप लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।
नगर में एक निजी टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों द्वारा आधुनिक मशीनों से भूमिगत फाइबर केबल विछाने का कार्य कराया जा रहा है। गुरुवार सुबह को जब कंपनी का कार्य मुन्ना फुलपावर चौराहे पर किया जा रहा तो खुदाई के दौरान यहां से निकली जलसंस्थान की मुख्य पाइप लाइन टूट गई।
इससे इस लाइन से जुड़े रामचबूतरा, बददमा, हरीगंज, टरनन गंज आदि मोहल्लों में पेयजल संक ट गहरा गया। लोगों का आरोप है कि सुबह से पाइप लाइन टूटी पड़ी है और लोग पानी के लिए परेशान है, लेकिन सूचना के बाद भी अब तक जल संस्थान ने पाइप लाइन को ठीक नहीं कराया। उधर जलसंस्थान के अवर अभियंता सभापति सिंह ने बताया कि पाइप लाइन टूटने की सूचना देर शाम को मिली थी। सूचना मिलते ही लाइन को ठीक कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है।