फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pickup fell into ditch due to tire burst, four dead, two injured

Jalaun News: टायर फटने से पिकअप खाई में गिरी, चार की मौत, दो घायल

Sun, 17 Sep 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pickup fell into ditch due to tire burst, four dead, two injured
जालौन। ग्वालियर से लोहे की चादर खरीदकर लौट रहे व्यापारियों की पिकअप का टायर फट गया। इससे बेकाबू पिकअप खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो घायल हो गए। हादसे का शिकार लोग लोहे का बक्सा बनाने का कार्य एक ही दुकान में करते थे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी नाजिम (45) की कोंच चौराहे के पास बक्सा बनाने की दुकान हैं। शुक्रवार को वह बक्से बनाने में प्रयोग होने वाली लोहे की चादर खरीदने के लिए पिकअप से ग्वालियर गए थे। उनके साथ उनका पुत्र निहाल (19), दुकान में काम करने वाले शाहगंज निवासी मोहम्मद अली (22), झांसी जिले के मोंठ निवासी अबूबकर (25), सहाव निवासी इरशाद (28) और पिकअप चालक मोहल्ला तोपखाना निवासी राजू (35) भी थे।
विज्ञापन

ग्वालियर से चादर खरीदकर शुक्रवार की शाम को लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे मध्य प्रदेश के गोहद के पास अचानक उनकी पिकअप का अगला टायर फट गया। इससे बेकाबू पिकअप सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठे निहाल, मोहम्मद अली, अबूबकर और इरशाद की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक राजू और आगे बैठे नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। चार लोगों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में रोना-पिटना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपस में रिश्तेदार हैं हादसे का शिकार लोग
पिकअप चालक राजू के रिश्ते में साले लगने वाला इरशाद भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बहनोई राजू उसे दूसरी गाड़ी से जालौन इलाज कराने ला रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना में नाजिम तो आगे बैठे होने की वजह से बच गए, लेकिन पिकअप में पीछे बैठा पुत्र नहीं बच सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र को मृत देख पिता के भी आंसू नहीं थम रहे थे। उनके यहां काम सीखने के लिए झांसी के मोंठ से आए रिश्तेदार अबूबकर और मोहम्मद अली की भी घटना में मौत हो गई। सगे संबंधियों की मौत से सभी घरों में मातम छा गया। मृतकों के घर पर भी काफी संख्या में लोग शोक संवेदना के लिए पहुंचे। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद समाचार लिखे जाने तक शव घरों पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed