{"_id":"630ba6d2c5540f422664afd4","slug":"physical-abuse-for-dowry-orai-news-knp7151377184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए शारीरिक शोषण
विज्ञापन
कोंच। एक महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि वह शारीरिक शोषण का दबाव बनाता है। सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में उसने ससुरालीजनों के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
कस्बे के एक मोहल्ले स्थित मायके में रहने वाली महिला ने सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी को प्रार्थनापत्र देकर बताया की उसकी ससुराल तिलकनगर थाना जमालशाह औरैया में है। शादी के बाद ससुराल में रहने के दौरान ससुरालीजन उससे दहेज के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करते थे। रुपये न मिलने पर पति अपने दोस्तों को घर लाकर उनसे शारीरिक शोषण कराने का दबाव बनाता है।
जेठ भी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। महिला ने बताया कि ससुरालीजनों के कृत्यों से तंग आकर उसने थाना औरैया में ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और न्यायालय में उसके बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। गिरफ्तारी न होने पर ससुरालीजन अब उसे खुलेआम धमकी दे रहे हैं। महिला ने सीओ से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।