{"_id":"64651c35e525705af908b1b4","slug":"people-troubled-by-the-heat-due-to-the-closure-of-the-railway-gate-orai-news-c-12-1-239046-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रेलवे गेट बंद होने से गर्मी से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रेलवे गेट बंद होने से गर्मी से परेशान हुए लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग के अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग का गेट करीब आधा घंटे बंद होने से राहगीरों को परेशान होने पड़ा। कुछ लोग अपना वाहन लेकर वापस हो गए तो कुछ आसपास छांव में खड़े रहे। रेल अधिकारियों ने बताया कि तीन ट्रेनों के पास होने के कारण गेट बंद किया था।
शहर के अजनारी रोड पर बुधवार की दोपहर आधा घंटे रेलवे फाटक बंद रहा। उरई-अजनारी की तरफ निकलने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। दूर-दूर तक सिर्फ वाहन ही दिखाई दिए। लोगों ने छांव के लिए पेड़ और आस-पास की दुकानों का सहारा लिया। जैसे ही फाटक खुला तो दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। रोड जाम होने के कारण करीब दस मिनट तक जाम से जूझकर लोग निकल पाए। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पीके निरंजन ने बताया कि एक ट्रेन निकलने के बाद दूसरी ट्रेन निकाली गई। डबल ट्रैक होने के कारण तीन ट्रेनें पास हुईं। ट्रेनें निकलने के बाद गेट खोल दिया।