फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   People shivered due to cold, cold continued throughout the day, it was the coldest day of the season

Jalaun News: सर्दी से लोग ठिठुरे, दिन भर रही गलन, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा

Sat, 04 Jan 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 04 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
People shivered due to cold, cold continued throughout the day, it was the coldest day of the season
स्टेशन रोड पर कोहरे का दृश्य।  - फोटो : संवाद
उरई। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाया रहा। पूरे दिन धूप के दर्शन न होने से लोग खासे परेशान रहे। गलन भरी सर्दी से लोग कांपते नजर आए।
विज्ञापन

सर्दी का सितम हर दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाया तो शाम होते ही घना कोहरा छा गया। दृश्यता बेहद कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। भीषण ठंड में भी लोग फुटपाथ पर सोते नजर आए।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि पांच जनवरी तक ठिठुरन ऐसे ही रहेगी। छह जनवरी को हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी। घरों में ठंड से राहत पाने के लिए हीटर और ब्लोअर चलाए जा रहे हैं। शाम होने से पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छा गया। रात में कोहरे की चादर से सारा शहर ढक गया। वहीं सड़कों के किनारे और कॉलोनियों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed