फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

Jalaun News: निपुण भारत के बालक बालिका खोज प्रतियोगिता आज

Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
other
उरई। परिषदीय और कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों को दक्ष बनाने के लिए शुरू की गई निपुण भारत खोज प्रतियोगिता के दूसरे चरण की परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। ब्लॉक स्तर पर होने वाली परीक्षा के लिए डीएम चांदनी सिंह ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों में जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर तैनाती दे दी है।
विज्ञापन

जालौन ब्लॉक में जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार, नदीगांव ब्लॉक में संयुक्त विकास अधिकारी नदीगांव राजेश कुमार तिवारी, माधौगढ़ ब्लॉक में एडीओ पंचायत छेदालाल दोहरे, डकोर ब्लॉक में एडीओ पंचायत बलवीर सिंह सेंगर, कोंच ब्लॉक में जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में रामपुरा ब्लॉक में जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी, कदौरा ब्लॉक में भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम परितोष मिश्रा, उरई नगर क्षेत्र में खाद्य एवं पूर्ति निरीक्षक ओपी चौधरी, महेबा ब्लॉक में एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह, कुठौंद ब्लॉक में जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को जिम्मेदारी सौंपकर पारदर्शिता से परीक्षा संचालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्र
शासन से नामित नोडल अधिकारी परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिन शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनसे कहा गया है कि वह पूरी जिम्मेदारी से परीक्षा कराएं। इसके बाद तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed