{"_id":"5fd902fc8ebc3e3b6b555d02","slug":"other-orai-news-knp600122415","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने व्यूटीपार्लर में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने व्यूटीपार्लर में फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर की दुकान पर लगी भीड़।
- फोटो : ORAI
सिरसाकलार (जालौन)। कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव मंगलवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिरसाकलार में कापी-किताबों की दुकान चलाने वाले सुनील कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला की पत्नी रचना उर्फ अर्चना (30) वहीं ब्यूटी पार्लर खोलें थीं। मंगलवार दोपहर लल्ला दुकान के अंदर पानी लेने गए तो रचना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। तीन वर्षीय बेटी शिया पास खेल रही थी। जानकारी होने पर दुकान के बाहर भीड़ लग गई। ससुरालवाले भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने औरैया जिले के क्योटरा गांव मायकेवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रचना के पिता राजेंद्र अवस्थी ने पुलिस को बताया कि 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे।
पिता ने हत्या का आरोप लगाया। पिता ससुरालियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए, इससे शव तीन घंटे शव पड़ा रहा। पिता को समझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में खुदकुशी की जानकारी मिली है। मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।