फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

13 नामजद व छह अज्ञात सपाइयों ं पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Dec 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
other
कोतवाली में बैठे सपाई। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। कृषि कानूनों को रद करने और आंदोलनरत किसानों के समर्थन में सरकार का पुतला जलाने का प्रयास करने वाले 20 सपाइयों के दरोगा ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में 14 सपाई नामजद कराए गए हैं। पांच को पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कृषि बिल के विरोध में सोमवार को सपा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की थी। इसमें उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हो गई थी।
विज्ञापन

एसआई सुशील पारासर ने डकोर निवासी सपा कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह पुत्र खेत सिंह, मिलन यादव, अजीत यादव पुत्र प्रेम नारायण निवासी जयपुरा, राहुल यादव पुत्र संतोष निवासी पिरौना, पृथ्वीसिंह यादव पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गोपालगंज, फरहतउल्ला पुत्र शफी उल्ला निवासी मुहम्मदाबाद, हिमांशु पुत्र ओमप्रकाश निवासी रुपापुर, हनुमंत सिंह पुत्र रामऔतार निवासी बहराइच, कपिल पुत्र पूरन सिंह, राहुल श्रीवास पुत्र प्रेम किशोर, पुष्पेंद्र सिंह पुत्र कृष्णपाल निवासी रामचबूतरा कालपी, मुकेश पुत्र लल्लूराम निवासी इंदिरानगर उरई, अनुपम पुत्र कपूर सिंह निवासी बंगरा माधौगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पांच-छह अज्ञात सपाइयों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों पर लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने, रास्ता रोककर नारेबाजी करने, पुतला जलाने और पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर फसाद करने के आरोप लगाए गए हैं। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि धीरेंद्र, मिलन यादव, फरहतउल्ला, हिमांशु व कपिल को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed