{"_id":"5fd7afd48ebc3e3b661cff00","slug":"other-orai-news-knp599915184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद घर लौट सकती है दुष्कर्म पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद घर लौट सकती है दुष्कर्म पीड़िता
विज्ञापन
उरई (जालौन)। आटा क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी ने बच्ची के परिजनों को सीढ़ी से गिरने की बात कह गुमराह करने की कोशिश की थी। चोट न मिलने पर दुष्कर्म की बात सामने आई थी। झांसी अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत में सुधर है, सीओ कालपी आरपी सिंह ने बताया कि दो दिनों में घर आने की संभावना है।
आटा क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले पांच साल की बच्ची से दो नाबिलगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। बच्ची झांसी में भर्ती है। सीओ ने बताया कि बच्ची को होश आ गया है।
अपने परिजनों और सुरक्षा में मौजूद परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी है। सीओ के मुताबिक बच्ची ने बताया कि दुष्कर्म में दो ही लड़के ही शामिल थे। उसे छत से नहीं फेंका गया। एक आरोपी बच्ची को उसके घर ले गया था। उसने बच्ची के परिजनों को बताया था कि वह सीढ़ियों से गिर गई है, इससे सिर में चोट लगी है लेकिन सिर में चोट नहीं थी। बच्ची ने आरोपी के सामने ही परिजनों को दुष्कर्म की बात बताई थी।
विज्ञापन
शिकायत पर एक बालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। सीओ ने बताया कि लग रहा है कि तीसरे व्यक्ति को रंजिशन फांसाया जा रहा है। इस बिंदु पर जांच की जा रही है। उधर, झांसी अस्पताल के सीएमएस डॉ हरिश्चंद्र आर्या ने कहा कि अभी बच्ची के आधिकारिक बयान नहीं हुए हैं, बयान के संबंध में पत्र भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बच्ची दो एक दिन में घर भेजी जा सकती है।