फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

प्रभारी मंत्री ने चयनित 23 अभ्यार्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

Sat, 05 Dec 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
other
प्रभारी मंत्री नियुक्ती पत्र वितरीत करती - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल और काउंसिलिंग में चयनित 23 शिक्षकों को शनिवार को जिले की प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने कलक्ट्रेट सभागार में नियुक्तिपत्र दिए। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को कार्य के प्रति निष्ठावान रहने की सीख भी दी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में नियुक्तियों को पारदर्शी बनाया गया है। फिर चाहे वह शिक्षकों की नियुक्तियां हो या फिर अन्य विभागों की, नियुक्तियों में सिर्फ योग्यता को आधार बनाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में 358 अभ्यर्थियों के सापेक्ष काउंसिलिंग में शामिल हुए 336 अभ्यर्थियों को 16 अक्टूबर को नियुक्तिपत्र दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में 23 अभ्यर्थियों को आज (शनिवार) को नियुक्तिपत्र दिए गए हैं। 24 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा, विधायक उरई गौरीशंकर, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, बीएसए प्रेमचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed