फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

एक सप्ताह से लापता युवक का शव नहर में मिला

Wed, 25 Nov 2020 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
other
रामपुरा (जालौन)। एक सप्ताह पहले घर से लापता हुए युवक का शव मंगलवार को रजपुरा गांव के पास मिला। पुलिस ने युवक को मानसिक रूप से बीमार बताया है।
विज्ञापन

रजपुरा गांव के पास नहर में मंगलवार को ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर रामपुरा पुलिस ने मौके पर छानबीन की। जानकारी होने पर पंचमपुरा बंगरा निवासी प्रमोद और शिवम ने शव की शिनाख्त छोटे भाई आकाश बाल्मीकि (18) पुत्र दशाराम के रूप में की। प्रमोद ने बताया कि आकाश 18 नवंबर से घर से लापता था।

23 नवंबर को बंगरा चौकी में तहरीर दी थी। आकाश कबाड़ खरीदने व बेचने का काम करता था। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed