फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

साडिय़ों की खरीदारी, मेंहदी, मेकअप का भी क्रेज

Mon, 02 Nov 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
other
उरई के घंटाघर चौराहे पर पीतल का करवा देखती महिला। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। करवाचौथ पर सोलह शृंगार की तैयारी पर बाजार में खरीदारी बढ़ गई है। सुहागिनें साड़ी, गहनों की खरीदारी के साथ मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर में बुकिंग भी करा रही हैं। मिट्टी के रंग बिरंगे करवा भी खरीदे जा रहे हैं। त्योहारी खरीदारी से बाजार में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के बाजार घंटाघर, बलदाऊ चौक, स्टेशन रोड, राठ रोड, गोपालगंज में सोमवार को सुबह से शाम तक भीड़ रही। कपड़े की दुकानों पर साड़ी और लहंगा चुनरी पसंद करने के लिए महिलाएं कई-कई घंटे बैठी रहीं। 500 से लेकर 5000 तक की साड़ियों की खरीदारी की गई। सराफा की दुकानों पर गहनों और चांदी के करवा की खरीदारी के लिए भी भीड़ दिखी। पीतल व अन्य धातु के करवा की खरीदारी के लिए बर्तन की दुकानों पर भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ ब्यूटी पार्लरों पर रही।
विज्ञापन

मेहंदी और फेशियल, फेशवाश की लिए पहले से बुकिंग करा ली गई थी। 100 से 500 रुपये तक मेहंदी, फेशियल, फेसवाश आदि के लिए महिलाओं ने 400 से 2500 रुपये तक खर्च किए हैं। इसी तरह मिट्टी के करवा 15 रुपये से 150 रुपये तक में खरीदे गए। कोरोना महामारी के कारण बहुत से महिलाओं ने घर पर मेकअप का सामान मंगा लिया है। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार बाजार में पिछले वर्ष की अपेक्षा कम भीड़ दिख रही है। महिलाएं जरूरी सामान ही खरीद रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 लाख से अधिक के गहने बिके
द्वारिकाधीश ज्वैलर्स के संचालक हरिकिशोर गुप्ता ने बताया कि त्योहार आने से सोने चांदी की खरीदारी बढ़ गई है। करवाचौथ पर चांदी की बिछिया और पायलें की अच्छी मांग है। कुछ लोग सोने की ज्वैलरी भी ले रहे हैं। 70 लाख से अधिक की ज्वैलरी बिक चुकी है। करवाचौथ तक डेढ़ से दो करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
तीन चार दिनों में डेढ़ लाख की साड़ियां बिकीं
साड़ी विक्रेता ह्देश गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के बाद अब करवा चौथ पर साड़ियों और लहंगा चुनरी की जबरदस्त मांग है। तीन चार दिनों में डेढ़ लाख की साड़ियां बेच चुके हैं। त्यौहार में यह अब तक की सबसे अधिक बिक्री है।
घर पर ही करूंगी मेकअप
कोंच की अंशू सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस बार ब्यूटी पार्लर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। सामान मंगा लिया है, घर पर ही मेकअप कर लेंगी।

मीनाक्षी दीक्षित ने कहा कि करवा चौथ का महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। शृंगार सामग्री की खरीददारी करनी ही है। महंगाई तो हमेशा रहेगी, लेकिन करवाचौथ सुहाग का त्योहार है इसमें महंगाई नहीं देखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed