फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

छोटे वाहनों के लिए खोला गया ओवरब्रिज

Sun, 01 Nov 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
other
कालपी (जालौन)। जिलाधिकारी मन्नान अख्तर और एसपी यशवीर सिंह के साथ रविवार दोपहर हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। देर शाम से ओवरब्रिज छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। हाईवे अथारटी के जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी ने बताया कि दिवाली के पूर्व ओवरब्रिज सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालपी में कई सालों से फोरलेन सड़क व ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। निर्माण कार्य में धार्मिक स्थलों के आने से जिम्मेदार भी इस विवाद से बचते नजर आ रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व डीएम मन्नान अख्तर के प्रयासों से विवाद सुलझाए गए।
विज्ञापन

आठ सितंबर 2018 को निर्माण कार्य में बाधा बने धार्मिक स्थलों को हटवाने के बाद कालपी में बनने वाले ओवरब्रिज के काम की शुरुआत की गई थी। कालपी हाईवे पर करीब 800 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। बस ओवरब्रिज के काम को फाइनल टच दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को डीएम, एसपी, एसडीएम जयेंद्र कुमार, तहसीलदार शशिबिंद द्विवेदी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी गणेशन, सहायक प्रबंधक फरीद अहमद, प्रोजेक्ट मैनेजर एसबी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी के साथ ओवरब्रिज के काम का निरीक्षण किया। काम लगभग पूरा होने से ओवरब्रिज को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया।

हाईवे अथारटी के जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी ने बताया कि दीवाली से पूर्व ओवरब्रिज का काम पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद ओवरब्रिज से वाहन निकलने लगेंगे, जिससे कालपी की बरसों पुरानी जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed