{"_id":"5f2069f18ebc3e63865e36e5","slug":"other-orai-news-knp5738216141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल करेगा हत्याओं की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल करेगा हत्याओं की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में दो थाना क्षेत्र में हुई अनुसूचित जाति के लोगों की हत्या की गूंज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक पहुंच गई है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं की पहल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है। प्रतिनिधि मंडल बुधवार को पीड़ितों के घर जाकर उनके परिजनों से जानकारी लेगा और प्रदेश नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
चुर्खी थाना क्षेत्र के बैद्ध का पुरा के रामेश्वर दोहरे व नदीगांव थाना के सिकरी बुजुर्ग निवासी अरविंद दोहरे की हत्या के मामले में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने पूर्व सांसद एवं पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, प्रदेश कोआर्डिनेटर प्रदीप नरवाल, उपाध्यक्ष तनुज पुनिया, महासचिव संतराम नीलांचल, गोविंद अहिरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, रुपेंद्र कोरी
को प्रतिनिधि मंडल में शामिल किया है। प्रतिनिधि मंडल से कहा गया है कि वे 29 जुलाई को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों और पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराए ताकि संगठन अगला निर्णय ले सके। जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल बुधवार को घटनास्थल पर जाएगा।
विज्ञापन
लिए झूले छबीले सुघर धनिया