{"_id":"5f2069228ebc3e63a3417876","slug":"other-orai-news-knp5738204123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ दफ्तर के दो कर्मी समेत 8 पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ दफ्तर के दो कर्मी समेत 8 पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जनपद में मंगलवार की दोपहर आई रिपोर्ट में आठ और लोगों की कोरोना की जांच रिपोर्ट पाजिटिव निकली है। इसमें एआरटीओ दफ्तर के दो कर्मी भी शामिल हैं, जबकि छह संक्रमित कालपी स्थित तरीबुल्दा मोहल्ले के रहने वाले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 323 हो गई है। इनमें 230 ठीक हो चुके हैं, 84 एक्टिव और 9 लोगों की मौत हो चुकी है। डीएम डॉ मन्नान अख्तर का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उनके मोहल्लों में सैनेटाइज भी कराया जा रहा है।
बता दें कि पूर्व एआरटीओ दफ्तर की एक महिला अधिकारी संक्रमित पाई गई थी, जो कि अब ठीक होकर घर भी जा चुकी हैं। प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हीं संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जाने पर मंगलवार को और कर्मी भी संक्रमित पाए गए। जिससे कार्यालय में एक बार फिर से हड़कंप की स्थिति है, कार्यालय को सैनिटाइज कराकर उसे तीन चार दिन के लिए बंद किया जा रहा है। संक्रमित पाए गए कर्मियों के संपर्क और उनके परिजनों के भी
सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा कालपी के तरीबुल्दा मोहल्ले में भी पूर्व में पाए गए संक्रमित के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें छह और लोग मंगलवार को कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिससे मोहल्ले में भी दहशत का माहौल है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों को लेने और उनके घरों के आसपास सैनिटाइज कराने के लिए रवाना हो चुकी हैं। पूल टेस्टिंग का सिलसिला भी जारी है।