फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai

देवी प्रतिमा तोड़ी गई

Fri, 14 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
orai
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी में एक मंदिर के चबूतरे में स्थापित देवी प्रतिमा गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दी। शुक्रवार की सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे लोगों ने देवी प्रतिमा टूटी देखी तो चखचख शुरू हो गई। आसपास के लोगों की सूचना इस पर सीओ व कोतवाली प्रभारी दलबल के साथ मौके पहुंच गए। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस अफसरों ने अराजक तत्व को पता लगाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ ही नई देवी प्रतिमा की स्थापना करा दी। इससे लोगों का गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में स्थित मंदिर के चबूतरे में स्थापित देवी प्रतिमा गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दी। सुबह प्रतिमा टूटने की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो गए। बजरंग दल के दीपक शर्मा, प्रदीप गुप्ता, जयदीप समेत तमाम कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों को समझाकर नई प्रतिमा को स्थापित करा दिया। साथ ही अराजकतत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि मंदिर में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैें। पुलिस के कार्रवाई न करने से अराजकतत्वों के हौसले बुलंद हैं। सीओ विजय आनंद ने बताया कि नई प्रतिमा लगवा दी गई है। जल्द ही प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed