फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन

Fri, 17 Dec 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
orai
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सृजन 2021 का समापन बुधवार की रात हो गया। इस दौरान बैचवार प्रदर्शन में छात्रा वर्ग में 2017 बैच जीता तो छात्र वर्ग में 2020 बैच की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

आडिटोरियम में पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ। सामूहिक नृत्य में सत्र 2018 की छात्राओं को प्रथम, बैच 2017 द्वितीय, बैच 2020 तीसरे स्थान पर रहा। इंडोर बैटमिंटन में वर्ष 2020 को प्रथम व सत्र 2018 को दूसरा स्थान मिला। डॉ छवि जायसवाल की कप्तानी वाली संयुक्त टीम को क्रिकेट का प्रथम स्थान मिला। छात्राओं में 2018 बैच की वालीबाल टीम में प्रथम रही।
विज्ञापन

बैडमिंटन डबल्स में एनाटमी विभाग के डॉ आलोक सिंह और मेडिसिन विभाग के डॉ जीतम राजपूत को प्रथम, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ सुनित सचान और डॉ मदन दूसरे व डॉ रोहित भारती, डॉ नीतेश गुप्ता की जोड़ी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कैरम, चेस, टेबल टेनिस, कबड्डी, एथलेटिक्स, रंगोली, पोस्टर, मेंहदी समेत समस्त प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य डॉ डी नाथ, विशिष्ट अतिथि आरएसएस प्रचारक यशवीर ने सम्मानित किया गया। कहा कि पढ़ाई के साथ छात्र छात्राओं को इसी तरह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चहिए। इस दौरान डॉ आरएन कुशवाहा, डॉ आरके सिंह, डॉ प्रेम सिंह, डॉ रविंद्र राजपूत, डॉ अरूण अहिरवार, डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता की आरती, वंदे मातरम भी गाया
उरई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी ने कहा कि एक वैभवशाली भारत बनाने का हमारा सपना सभी भारतीयों का सामूहिक संकल्प है। आचार्य अखिलेश दुबे ने भी भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से भारत मां की आरती की एवं वंदे मातरम भी गाया। इस दौरान एबीवीपी से लवकुश द्विवेदी, रामजी सेंगर, अमित पाठक, विजय सक्सेना आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed