फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

एनसीसी कैडेट तंबाकू के खिलाफ चलाएं अभियान

Fri, 04 Mar 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
orai news
तंबाकू के खिलाफ जागरूकता की शपथ लेते एनसीसी कैडेट। - फोटो : ORAI
विज्ञापन

उरई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें एनसीसी कैडेटों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि तंबाकू सेवन से कई प्रकार की बीमारियां होती है। इस कारण तंबाकू का सेवन न तो स्वयं करें और न किसी को करने दे। तंबाकू के खिलाफ लोगों को जागरूक करें। डॉ. राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि तंबाकू से कैंसर जैसी बीमारियां होने से परिवार को गंभीर आर्थिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान होता है। जनपदीय सलाहकार तृप्ति यादव ने तंबाकू सेवन से गर्भावस्था में होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि तंबाकू सेवन से मृत बच्चा भी पैदा हो सकता है। लिहाजा गर्भवती तंबाकू उत्पादों का सेवन बंद कर दें।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी डॉ. शिवकुमार ने एनसीसी कैडेटों से कहा कि वह तंबाकू नियंत्रण में सहयोग करें। एनसीसी अधिकारी डॉ गोविंद कुमार सुमन ने तंबाकू और तंबाकू जनित पदार्थों की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई। जिला अस्पताल के तंबाकू नियंत्रण केंद्र के काउंसलर ने तंबाकू उत्पादों के बिक्री के बारे में अधिनियम के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed