{"_id":"607dcbcd8ebc3e592e0eb642","slug":"orai-news-orai-news-knp624379146","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी छोटी कमियां निकालकर किसानों को न करें परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी छोटी कमियां निकालकर किसानों को न करें परेशान
विज्ञापन
गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण करते विधायक व एसडीएम
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। छोटी-छोटी कमियां निकालकर किसानों को परेशान न करें। यह बात सोमवार को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने एसडीएम अशोक कुमार की उपस्थिति में गेहूं खरीद केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कही। जहां-जहां कमियां दिखीं उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
स्थानीय गल्ला मंडी परिसर में संचालित अलग-अलग खरीद केंद्रों का निरीक्षण करते हुए विधायक ने गेहूं बेचने आने वाले किसानों के बैठने के लिए छाया व पीने के लिए शीतल जल सहित केंद्रों पर उपलब्ध बारदाना की व्यवस्था परखी। विधायक ने ऑनलाइन पंजीकरण के बाद जारी होने वाले टोकन के आधार पर ही गेहूं की खरीद किए जाने, छनाई-बिनाई व पल्लेदारी के रूप में निर्धारित राशि लिए जाने, छोटी मोटी कमी निकालकर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही तय समय सीमा के अंदर किसानों के बैंक खातों में धनराशि भेजे जाने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए।
मौके पर मौजूद कुछ किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण में सत्यापन व नाम मिसमैच की समस्या एवं अवकाश के दिन निकले टोकन की समस्या की शिकायत की। जिसको लेकर विधायक ने एसडीएम से उक्त समस्या निस्तारित करने को कहा।