{"_id":"5f21c1d78ebc3e63ca4da647","slug":"orai-news-orai-news-knp5740110181","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीरनगर एक्सप्रेस का इंजन खराब, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीरनगर एक्सप्रेस का इंजन खराब, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस का इंजन अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग नंबर 181 के पास खराब हो गया। इसके जाम लगा गया। ट्रेन करीब दो घंटे खड़ी रही। जब दूसरा इंजन सरसौखी स्टेशन से आया और उस ट्रेन में जोड़ा गया, तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 02542 संत कबीरनगर एक्सप्रेस जब बुधवार की सुबह सात बजे झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के शहर स्थित अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, उसी समय इंजन खराब हो गया और ट्रेन क्रासिंग पर ही रुक गई।
ट्रेन चालक पुष्पेंद्र सिंह ने उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस कुमार अंशुल को इसकी सूचना दी। उन्होंने कंट्रोल को स्थिति से अवगत कराया। क्रॉसिंग बंद होने के कारण उरई कोटरा मार्ग पर जाम लग गया। राहगीरों को घूमकर लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई, जिनका घर क्रॉसिंग के उस ओर था। उन्हें दो से चार किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा। इसके बाद 8:35 बजे सरसौखी स्टेशन पर खड़े इंजन को उरई स्टेशन भेजा गया। इंजन 8:55 बजे ट्रेन में लगाया गया। इसके 9:12 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इंजन खराब होने के कारण गोरखपुर से मुंबई जाने वाली मुंबई सुपर फास्ट एक्सप्रेस 02541 को उरई स्टेशन को दो घंटे रोका गया। उनके यात्रियों भी ट्रेन खड़ी होने पर नाराजगी जताई। डिप्टी एसएस ने बताया कि इंजन में प्रेशर नहीं आ रहा था।