फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

ट्रक की टक्कर से डीसीएम पलटी, एक दर्जन बकरों की मौत

Thu, 30 Jul 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
orai news
कदौरा। बुधवार सुबह चार बजे हमीरपुर जोल्हूपुर हाइवे गल्ला मंडी के नजदीक अनियंत्रित ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए आगे जा रही डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि डीसीएम 30 मीटर हाइवे में घसीट कर पलट गई, जिससे चालक चांद मोहम्मद व खलासी जीतू निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश घायल हो गए। इसके साथ ही उसमें लदे 13 बकरों की मौत हो गई। चीख पुकार सुन कर राहगीरों व गल्ला मंडी के कर्मचारियों ने चालक-खलासी को निकाल कर सी एच सी भेजा। चालक चांद मोहम्मद ने बताया कि बकरीद के मौके पर छतरपुर से व्यापारियों के 70 बकरे लाद कर कालपी के चौरा बाजार जा रहा था, पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी है, उसको होश अस्पताल में आया है। नुकसान दो लाख रुपए का हुआ है, वही टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए। वहीं ट्रक पलटने से हाईवे करीब दो घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed