{"_id":"5f1881858ebc3e63c161ed16","slug":"orai-news-orai-news-knp572612624","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर किसान को दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर किसान को दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला
विज्ञापन
रामेश्वर की फाइल फोटो।
- फोटो : ORAI
महेवा (जालौन)। खेत पर रखवाली कर रहे किसान को पुरानी रंजिश में युवक ने दौड़ाकर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला डाला। बुधवार की सुबह खेत पर पड़ा शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी पकड़ लिया। किसान के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
महेवा ब्लाक के ग्राम जलालपुर वैध निवासी किसान रामेश्वर (55) रोज की तरह मंगलवार की रात खेत की रखवाली करने गया था। रात में करीब 12 बजे मचान पर सोते वक्त गांव अटरा कला निवासी श्यामजी ने रामेश्वर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रामेश्वर मचान से कूदकर जान बचाने के लिए भागा तो हाथ में कुल्हाड़ी लेकर श्याम ने खेत में ही उसे दौड़ाया और फिर एक कोने में उसे दबोच लिया। श्याम ने पहले रामेश्वर को पीटा, जिससे उसका एक हाथ भी टूट गया। इसके बाद श्याम ने उस पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी और वहां से भाग गया। बुधवार की सुबह मृतक का भतीजा नीरज नाश्ता देने पहुंचा तो खेत में लहूलुहान शव देख चीख पड़ा। पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस को खेत में मचान से कूदने और दौड़ाये जाने के निशान मिले। भाई मुनेश ने बताया कि श्याम पिछले डेढ़ दो माह से रामेश्वर से रंजिश मानता था। इस कारण ही उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने श्याम की तलाश की तो वह कुछ देर बाद नजदीक के ही खेत पर बने नलकूप के कमरे में सोता हुआ मिला। उसके पास से कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस फिलहाल श्याम और उसके पिता राघवेंद्र को लेकर चुर्खी थाने आ गई। एएसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर असल रंजिश का पता किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व श्याम ने बेवजह रामेश्वर की गाय को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था। जिसके कुछ दिन बाद गाय की मौत हो गई थी। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। सिरफिरे श्याम ने गांव के प्राइमरी स्कूल का भी ताला तोड़कर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि श्याम की हर हरकत की शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन हर बार चुर्खी पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ लेती थी कि सरफिरा है। यहां तक कि रामेश्वर ने भी गाय को कुल्हाड़ी मारने की शिकायत पुलिस से की थी, कोई कार्रवाई न होने का अंजाम यह हुआ कि आज किसान को अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा।
परिजनों ने बताया कि रामेश्वर की कोई संतान नहीं थी। उसकी पत्नी की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। कुछ समय पहले उसकी भी मौत हो चुकी थी। रामेश्वर अपने भाई के साथ ही रहता था और खेती कर गुजर बसर करता था। घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भी रोष बना हुआ है।