फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

सहकारिता से होगी किसानों का आय को दोगुनी: संजय पाचपोर

Tue, 21 Jul 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
orai news
उरई। सहकारिता एक ऐसी इकाई है, जिससे ग्राम हित, समाज हित एंव राष्ट का हित किया जा सकता है। यह बात सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपौर ने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मंगलवार को जेडीसी बैंक में आयोजित सहकार संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना किया जा सकता है।
विज्ञापन

दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले में आए सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सजय पाचपोर एवं प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल ने मंगलवार सुबह जिले के कई सोसाइटियों का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण भवन में जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने राजेंद्र नगर स्थित स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को देखा। इसके बाद जिला सहकारी बैंक (जेडीसी) में सहकारी संवाद कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सोसाइटी कें संचालन में आ रही दिक्कतों को जाना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय पाचपोर ने कहा कि कहा कि जिस तरह उत्पादक को अपने उत्पाद का मूल्य के निर्धाण का अधिकार है इसी प्रकार किसानों को भी उसकी फसल के मूल्य के निर्धाण का अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल ने सहकार भारतीय के लोगों को अवाह्न किया, कि सहकारिता के नियमों का अध्ययन आवश्यक रूप से करे, जिससे कि समाज को सहकारिता का लाभ पहुंचाया जा सके। प्रदेश महामंत्री डा. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में संगठन हर जिले में एक क्रेडिट बैंक की स्थापना के लिए प्रयास करेगा, जिससे किसानों को साहूकारों के ब्याज से मुक्ति मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेडीसी बैंक के अध्यक्ष उदय पिंडारी ने बैंक के संचालन व जिले स्तर पर सहकारी समितियों के संचालन में आ रही दिक्कतों के विषय में बताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशासनिक उदासीनता की वजह से जिले में इस वर्ष एक भी दलहन के खरीद केंद्र नहीं खोले जा सके, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर जेडीसी बैंक के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, संजीव गुर्जर, मडोरा सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज राजपूत, जेडीसी महाप्रबंधक दिनेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, उपभोक्ता भंडार के उप सभापति सुरजीत सिंह, रविंद्र, राहुल समाधिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed