{"_id":"5e31d4328ebc3e4b0c3b27a0","slug":"orai-news-orai-news-knp541307185","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सहभागिता के बिना विकास संभव नहीं: लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सहभागिता के बिना विकास संभव नहीं: लू
विज्ञापन
जीआईसी स्कूल में नन्हा कलाम पुस्तक का विमोचन करते प्रशिक्षण अकादमी के महानिदेशक एल वेंकटेश्वरल?
- फोटो : ORAI
उरई। सतत विकास के लक्ष्य कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में जीआईसी कालेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने नन्हा कलाम पुस्तक व किशोरी सुरक्षा समाधान योजना की वेबसाइट का विमोचन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महानिदेशक वेंकटेश्वर लू कहा कि किसी समाज का उत्थान तब तक संभव नहीं जब तक कि उस समाज में महिला की भागेदारी न हो। कहा कि सिर्फ भारत माता की जय बोलने से अब काम नहीं चलेगा। भारत में रहने वाली हर माता, हर बहन व बेटी का संमान करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें महिलाओं की सहभागिता के बिना अधूरी है। ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं को आगे आना चाहिए तभी महिला सशक्तीकरण संभव है। उन्हें अपनी झिझक तोड़, नेतृत्व करना चाहिए। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने महिला नेतृत्व पर बल देते हुए कहा कि जहां महिलाएं नेतृत्व कर रही है वहां विकास के नए आयाम खुले है, जिससे यह स्पष्ट है कि बिना महिलाओं के भागीदारी के विकास व नैतिक उत्थान संभव नहीं है। कहा की हमेशा बेटियों की घर से निकलने और समझाने की बहुत बातें हो गई, अब बेटों को भी समझाया जाए कि उन्हें बेटियों के प्रति कैसे आचरण करना है।
जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इस कुरीति को सिर्फ शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर नवाचार योजना किशोरी शिक्षा समाधान के विषय पर बताया। उन्होंने किशोरी सुरक्षा समाधान योजना की वेबसाइट विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से जो भी लोग किशोरियों की सुरक्षा के लिए कुछ सहयोग व जानकारी करना चाहते है तो वेबसाइट के माध्यम से कर सकते है। कार्यक्रम को संजय सिंह परमार्थ, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह राजपूत, सुल्तान मेहंदी आदि ने भी संबोधित कर महिला उत्थान पर विचार रखे। आभार पंचायत सशक्तीकरण अभियान के प्रदेश अध्यक्ष अमित द्विवेदी इतिहास ने व्यक्त किया। सारिका तिवारी आनंद तथा अमित इतिहास ने मुख्य अतिथि महानिदेशक वेंकटेश्वर लू को पंचायत लोकतंत्र का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की महिला जनप्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी समूह की महिलाएं तथा स्कूली छात्राएं सैकड़ों की संख्या में उपस्थति रहीं।