फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाई

Wed, 29 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
orai news
कुठौंद/सिरसाकलार(जालौन)। तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत से लौटकर पिता तो बेटे को फांसी पर लटका देख घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया युवक कानपुर में पानीपूरी बेचता था और उसकी पत्नी व बच्चे भी वहीं रहते थे।
विज्ञापन

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी छेदालाल का 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन उर्फ पिंटू ने घर के कमरे में लगे पंखे के हुक से बुधवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से लौटकर आए पिता ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। एसआई रमेश सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक का मारपीट के विवाद में कोर्ट में मामला चल रहा था, उसी की सुनवाई में वह मंगलवार को घर आया हुआ था। हो सकता है कि इसी मानसिक तनाव में उसने फांसी लगाई हो। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक कानपुर में रहकर पानीपूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषक करता था और उसके पत्नी व बच्चे कानपुर में ही रहते थे। अर्जुन की मां की मौत हो चुकी थी और पिता गांव में रहकर खेती किसानी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed