{"_id":"61b6381f61e68c5f1438e039","slug":"orai-news-knp669193164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह रविवार को राठ रोड स्थित चतुर्भुज चौराहे पर संपन्न हुआ। सीओ विजय आनंद ने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। नशा, नींद, तेज रफ्तार दुर्घटना के मुख्य कारण है।
जिले में 6 से 12 दिसंबर तक चले सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए सीओ यातायात ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट लगाए वाहन न चलाए। जबकि चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे की हालत में वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाइल का भी प्रयोग न करें। वहीं यातायात प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 6 दिसंबर से चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हो गया है। उन्होंने कहा कि युवा ओवर स्पीड में वाहन न चलाए। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठे। यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात के संबंध में प्रश्न पूछकर उन्हें जागरूक किया। समापन समारोह में महेंद्र निगम, अजय इटौदिया, सरेंद्र मौखरी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।