{"_id":"6090417f8ebc3e920c5a4fbc","slug":"orai-five-faimely-orai-news-knp6266027158","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार में पांचवीं मर्तबा आई जिला पंचायत सदस्य की कुर्सी -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार में पांचवीं मर्तबा आई जिला पंचायत सदस्य की कुर्सी -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिला पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कहीं-कहीं पर कुर्सी पारिवारिक विरासत के रूप में भी सामने आई। ऐसा ही मामला डकोर सीट से देखने को मिला। जहां से इस बार जिला पंचायत सदस्य की सीट निर्दलीय प्रत्याशी उमा देवी ने जीती है। इससे पहले उमा के पति शिशुपाल सिंह चार बार जिला पंचायत सदस्य और इसी में एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
सबसे पहले 1995 में शिशुपाल जिला पंचायत सदस्य का चुनाव डकोर सीट से ही जीते थे। इसके बाद 2000 में सीट का आरक्षण बदला तो शिशुपाल मैदान में नहीं उतरे। अगले चुनाव 2005 में शिशुपाल सिंह ने दिरावटी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता। इसी तरह 2010 में भी शिशुपाल ने डकोर सीट से दोबारा चुनाव लड़ा और न सिर्फ जिला पंचायत की सीट पर ही कब्जा किया बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने। पिछली बार यानि 2015 में भी शिशुपाल डकोर से चुनाव लड़कर जीते। इस बार महिला (पिछड़ा वर्ग) सीट होने के कारण शिशुपाल ने अपनी पत्नी उमा देवी को चुनाव मैदान में उतारा और सोमवार को आए परिणाम में उमा देवी विजेता घोषित की गई।
बेटा और बहू भी बने बीडीसी
बात सिर्फ जिला पंचायत चुनाव तक ही सीमित नहीं रही। शिशुपाल के बेटे तेजपाल और बहू नेहा यादव ने भी इस बार बीडीसी की सीट पर कब्जा कर लिया। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख डकोर तेजपाल ने इस चुनाव में सिवडी से जीत दर्ज की है। वहीं तेज की पत्नी नेहा जैसारी से बीडीसी चुनी गई हैं।