{"_id":"61d2a553f3a80451be45348f","slug":"orai-due-to-mutual-dispute-younger-brother-shot-elder-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: आपसी कहासुनी के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: आपसी कहासुनी के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली
Mon, 03 Jan 2022 12:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
उरई कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया में देर रात आपसी कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार पवन पुत्र रामनारायण निवासी कृष्णा नगर की किसी बात को लेकर छोटे भाई राकेश से बहस हो गई। तनातनी के बीच राकेश ने बड़े भाई पर गोली चला दी। गोली लगने से पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।
जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। सूचना पर शहर कोतवाल शिव कुमार सिंह व वल्लभ नगर चौकी प्रभारी चेतराम बुंदेला मौके पर पहुंच गए हैं। आरोपी मौके से फरार गया है। कोतवाल ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की जा रही है।