{"_id":"5eadb47d8ebc3e909943a6ae","slug":"only-four-percent-of-the-people-in-the-district-run-the-arogya-setu-app-orai-news-knp5581737127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में सिर्फ चार फीसदी लोग ही चला आरोग्य सेतु एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में सिर्फ चार फीसदी लोग ही चला आरोग्य सेतु एप
विज्ञापन
अरुणा द्विवेदी
- फोटो : ORAI
उरई। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिए लांच आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के मामले में जिले का यूपी में 31 वां स्थान है।
ईडीएम पुष्पेंद्र के मुताबिक, आयुष मंत्रालय द्वारा 30 अप्रैल को जारी सूची के मुताबिक, जनपद के 82,639 लोगों ने अब तक एप डाउनलोड कर लिया है। जो समूचे जनपद की जनसंख्या का 3.92 प्रतिशत है। यह वाकई चिंता का विषय है। बीमारी के प्रति जागरुक रहने के लिए अधिक से अधिक लोगों को एप को डाउन लोड करना होगा। ईडीएम के मुताबिक जिले के लोगों में एप के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए जल्द ही प्रशासन स्तर पर प्रयास भी शुरू किए जाएंगे।
डीआईओएस भगवत पटेल के मुताबिक, यह एप आयुष मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। यह एप कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मददगार है। शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों, बच्चों और उनके अभिभावकों से कहा गया है कि वे हर हाल में अपने अपने मोबाइल में यह एप डाउनलोड कर लें। इसके अलावा डीएम डा. मन्नान अख्तर ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे इस एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लें। डीपीओ गुलाब सिंह एवं सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने भी अपने विभाग से जुड़े लोगों को निर्देशित किया है कि इस एप को डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
ये हैं एप के खास फीचर्स
आरोग्य सेतु एप के दो सबसे खास फीचर्स है। पहला यह कि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर की लिस्ट तथा दूसरा सेल्फ असेसमेंट है। इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। इसके अलावा अगर आपमें कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप सेल्फ आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है।
ट्रैवल हिस्ट्री पर नजर, डाटा रहेगा सुरक्षित
कोरोना सेतु एप आपकी ट्रैवल हिस्ट्री पर नजर रखेगी। इंस्टाल करते समय यह आपके फोन के नंबर, ब्लूटूथ तथा लोकेशन का एक्सेस मांगेगी। यह एप यूजर के डाटा को इंक्रीप्शन के आधार पर उसके ही फोन में सेव करेगी। इसलिए यूजर का डेटा कोई यूज नहीं कर सकेगा तथा सेफ रहेगा।
ऐसे करेगा कोरोना के बारे में सतर्क
यदि आपने अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर लिया है तो यह आपसे शुरूआत में पूछी गई जानकारी के आधार पर बताएगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है। इसके बाद यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल की हुई है। ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में इंस्टाल की गई आरोग्य एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगी कि आपको भी कोरोना संक्रमण का खतरा है। आरोग्य सेतु एप कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करता है।
तो नहीं मिलेगा अप्रैल माह का वेतन
डीआईओएस ने कहा कि सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे हर हाल में यह एप अपने तथा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल में अपलोड करा दें। साथ ही इस आशय का शपथपत्र भी दें। जब वे शपथपत्र देंगे, तभी उन्हें अप्रैल माह का वेतन मिलेगा।

ईडीएम पुष्पेंद्र कुमार- फोटो : ORAI

डीआईओएस भगवत पटेल- फोटो : ORAI