फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One killed, six injured in Scorpio house

स्कार्पियो घर में घुसी एक की मौत, छह घायल

Wed, 30 Jan 2019 11:49 PM IST
jalaun Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 30 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
One killed, six injured in Scorpio house
-मोतीलाल के घर में घुसी स्कार्पियो। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
उरई। शादी समारोह से लौट रही स्कार्पियो शहर स्थित कुकरगंवा के पास अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। जिससे घर में सो रहे दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के दौरान पति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रुप घायल है। जिसका उपचार चल रहा है। वहीं स्कार्पियो पर सवार पांच लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने उरई-जालौन मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी संतोष कुमार व कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी मोतीलाल (40) पुत्र जगदीश प्रसाद कुशवाहा मंगलवार की रात घर में पत्नी गोमती (35) के साथ सो रहे थे। रात 3 बजे एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर मोतीलाल के सड़क के किनारे बने कच्चे घर में दीवार तोड़ते हुए घुस गई। घर में सो रहे दंपति स्कार्पियो की टक्कर से घायल हो गए। उनके ऊपर दीवार का मलबा भी गिर पड़ा। चीखपुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकले और घायल दंपति को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मोतीलाल की मौत हो गई। जबकि घायल पत्नी गोमती का इलाज चल रहा है। वहीं स्कार्पियो सवार आकाश, रविंद्र, संजय, सुरेंद्र, अर्जुन सभी निवासी पूछ जनपद झांसी गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से सभी झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो सवार जालौन की ओर से किसी शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह गांव के सामने उरई- जालौन मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी संतोष कुमार व कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाए लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोतीलाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसने किसी तरह ईट की दीवारें बनवाकर टीनशेड डालकर रह रहा था। शहर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा का कहना है कि जिस स्कार्पियो से घटना हुई है। वह जनपद झांसी के थाना पूछ निवासी यदुवीर सिंह पुत्र यशवंत सिंह यादव की बताई जा रही है।  स्कार्पियो में दो शराब की बोतलें मिलीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बच्चे होते तो होता बड़ा हादसा
परिवार के करीबियों ने बताया कि घटना के समय मोतीलाल के दोनों बच्चे बेटा दीपक (18) और बेटी दीक्षा (15) नजदीक ही रहने वाले अपने चाचा के घर पर सो रहे थे, यदि वे लोग भी माता पिता के साथ होते तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था।  



- पूर्व सभासद के घर थी शादी
स्कार्पियो में मिठाई के डिब्बे भी मिले हैं, जिसमें जालौन के पूर्व सभासद सपा देवेंद्र यादव का नाम लिखा था। बताया जाता है कि मंगलवार को देवेंद्र की बेटी की शादी थी और स्कार्पियो सवार वहीं से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed