फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Once the district school inspector Collectorate meeting hall .

टीईटी के लिये दिए जरूरी निर्देश

Mon, 25 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 25 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Once the district school inspector Collectorate meeting hall .
टीईटी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में
विज्ञापन
प्रधानाचार्यों की बैठक ली। इसमें उन्होंने परीक्षा से संबधित जानकारी दी। इसके अलावा तैयारी के बारे में भी जानकारी ली। गौरतलब है कि टीईटी दो फरवरी को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में जूनियर स्तर की टीईटी के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 9923

आवेदकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्राइमरी स्तर की टीईटी के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 2941 आवेदकों के बैठने की व्यवस्था है। इस परीक्षा को कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक ने उन प्रधानाचार्यो की बैठक ली जिनके विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक

राजेंद्र बाबू ने सभी प्रधानाचार्यों से कहा कि परीक्षा में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान डायट प्राचार्य रतन सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी गनपत लाल, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जग प्रसाद चतुर्वेदी, डीवीसी के प्राचार्य डा. तारेश भाटिया, गांधी महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अलका नायक के अलावा डी के सिंह, हाकिम सिंह यादव, रजनीश, अमर सिंह निरंजन, कमला अग्रवाल, अनुराग आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
टीईटी परीक्षा के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर हर 15 मिनट में कोई न कोई मजिस्ट्रेट मौजूद रहेगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।

प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक रहेंगे
 टीईटी परीक्षा में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पर्यवेक्षक तैनात किये गए हैं। इसमें एक पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग द्वारा और दूसरा पर्यवेक्षक जिलाधिकारी द्वारा नामित किया गया है।

यह रहेगा परीक्षा का समय
जूनियर स्तर की टीईटी परीक्षा का समय सुबह 10.00 से 12.30 बजे तक रहेगा। वहीं, प्राइमरी स्तर की टीईटी का समय अपराह्न 2.30 से 5.00 बजे तक रहेगा। इस बीच परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे की सभी फोटो स्टेट की मशीनें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed