फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old notes today and will return

आज और बदले जाएंगे पुराने नोट

Wed, 23 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 23 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Old notes today and will return
बैंक में पैसा जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग
नोट बंदी के बाद 24 नवंबर यानि आज 500 व 1000 रुपये के पुराने नोटोें को बदलने की अंतिम तारीख है। इसके चलते बुधवार को बैंकों के बाहर नोट बदलने के लिए लोगों की लाइनें लगीं रहीं। नोट बंदी के 15वें दिन उरई और जालौन के शहरी क्षेत्रों में अधिकांश बैंकों में पुराने नोटों को नहीं बदला गया। इसके चलते घंटों लाइन में लगकर नोट बदलवाने के लिए
विज्ञापन


आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। गौरतलब है कि 8 नवंबर के बाद से कुछ निर्धारित स्थानों को छोड़कर 500 व 1000 के नोट नहीं लिए जा रहे हैं। इन नोटों को बदलवाने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा 24 नवंबर तक की घोषणा की गई है। इसके बाद से ही नोट बदलवाने के लिए लोगों को काफ ी संघर्ष करना पड़ रहा है। घंटों लाइन में लगने के बाद जब लोग बैंक
विज्ञापन


के काउंटर पर पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि कैश खत्म हो गया है। वहीं कुछ बैंक सिर्फ अपने खाता धारकों के ही पुराने नोट बदल रहे हैं। इसके चलते लोगों को काफ ी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोग अपने रोजमर्रा के खर्चों को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देश के बावजूद नहीं बदले जा रहे नोट
बुधवार को नगर की अधिकांश बैंकों में नोटों को नहीं बदला गया है। रिजर्व बैंक व भारत सरकार के निर्देशों के बावजूद स्थानीय बैंकों द्वारा इन निर्देशों की अवहेलना की गई। इससे आम लोगों में आक्रोश है। लोग प्रधानमंत्री के निर्णय की सराहना तो कर रहे है लेकिन बैंकों की कार्यशैली से परेशान हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक व एक्सिस बैंक के एटीएम शुरू होने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। परेशान लोगों ने रिजर्व बैंक के आला अधिकारियाें से मांग की कि बैंकों को नोट बदलने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं।  


30 दिसंबर तक बैंक में जमा कर सकेंगे नोट
एमडीएम सिद्धार्थ पाल ने बताया कि नोट बदलने के लिए भले ही 24 नवंबर आखिरी तारीख हो लेकिन पुराने नोटोें को खाते में जमा करने की मियाद 30 दिसंबर तक है। उन्होंने कहा कि खाता धारकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे आराम से 30 दिसंबर तक अपने रुपये बैंकों में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed