{"_id":"60281aa18ebc3ee9204539bf","slug":"officers-should-solve-public-problems-immediately-orai-news-knp611696759","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं का तत्काल निस्तारण करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं का तत्काल निस्तारण करें अधिकारी
विज्ञापन
जिला कोषागार को देखती जिलाधिकारी
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को जनपद के जिलाधिकारी का न सिर्फ चार्ज लिया बल्कि कोषागार में पहुंचकर निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने जिले के अधिकारियों से साथ बैठक कर, परिचय प्राप्त किया और उन्हें जनता की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कलक्टेट परिसर का निरीक्षण भी किया। देर शाम वह रामपुरा पहुंचीं। वहां वह रविवार को अधिकधिकारियों के साथ बैठक कर निरीक्षण भी कर सकती हैं।
कलक्ट्रेट में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराए ताकि लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि वह इसके पूर्व मुजफ्फर नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मिर्जापुर में मुख्य विकास अधिकारी तथा शासन में विशेष सचिव सिंचाई जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत रही हैं।
उन्होंने कहा कि आम जनता की जो भी समस्याएं है, उसे गुणवत्तापूर्वक शीघ्र निस्तारित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पटल सहायकों से भी जानकारी की गई। इसके बाद उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रशासन देना, विकास की गति को तेज करना तथा आम जनता की कठिनाइयों के निराकरण के लिए संवेदनशील प्रशासन लेना तथा साथ ही शासन की योजनाओं को लागू करना हमारी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला समस्त उपजिलाधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार आदि मौजूद रहे।