फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers should make meaningful efforts for the success of Lok Adalat.

Jalaun News: लोक अदालत की सफलता के लिए सार्थक प्रयास करें अधिकारी

Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 23 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Officers should make meaningful efforts for the success of Lok Adalat.
उरई। आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य एवं बीएसएनएल के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक जिला दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे महेंद्र कुमार रावत ने कहा कि नौ दिसंबर को होने वाली लोक अदालत के लिए सभी विभागों के परिणामोन्मुखी व सार्थक प्रयासों की आवश्यकता है। अधिकारियों ने सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने एडीएम वित्त संजय कुमार से अपेक्षा की कि वह विभिन्न उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालयों में लंबित वादों को चिन्हित कराकर जल्द इनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराए। उन्होंने सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार से कहा कि वह अपने स्तर से सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को इस आशय का निर्देश निर्गत करें कि वे विभिन्न न्यायालयों से निर्गत सम्मन, नोटिसों का तामीला शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें, क्योंकि यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कतिपय थानों से सम्मन, नोटिसों का तामीला सही ढंग से नहीं कराया जाता है। एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी से अपेक्षा की कि वह आशा वर्करों की होने वाली नियमित बैठकों में राष्ट्रीय लोकअदालत के आयोजन का प्रचार कराए जाने के लिए निर्देशित करें। एआरटीओ विनय पांडेय और बीएसएनएल के अभियंता एके सिंह से ऐसे मामलों को चिह्नत करने व आवयश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed