फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nutrition plans encourage start-up operations

हौसला पोषण योजना का शुरू हुआ संचालन

Wed, 10 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 10 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
 Nutrition plans encourage start-up operations
अति कुपोषित बच्चे को हलुआ खिलाते चिकित्साधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
हौसला पोषण योजना का संचालन बुधवार से जनपद के 1629 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुरू हो गया है। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत 130 गांवों को गोद लेने वाले अधिकारियों ने संबंधित गांव से हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया। पहले दिन गर्भवती महिलाओं को केंद्र पर तहरी के साथ दही व फल दिया गया। ॅआयरन की गोली के
विज्ञापन


साथ जरूरी जानकारियां भी दी गई। अतिकुपोषित बच्चों के लिए देशी घी, बिस्कुट व हलुआ दिया गया। हौसला पोषण योजना का शुभारंभ डीएम संदीप कौर ने अपने गोद लिए गांव मडोरा व महिया खास में पहुंचकर किया। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए जागरुकता जरूरी है। गर्भवती महिलाएं अपने निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर दोपहर में
विज्ञापन


पका हुआ भोजन और एक गोली आयरन की खाएं। उन्होंने मड़ोरा गांव में महिला को आयरन की गोली दी। डीडीओ आरएस गौतम, एसडीएम संजय कुमार आदि मौजूद रहे। सीडीओ एसपी सिंह ने गोद लिए गांव बरखेरा और बैरई में योजना को हरी झंडी दी। अकबरपुरा इटौरा में अधिशासी अभियंता नहर विभाग के एसपी सिंह ने ग्राम प्रधान अमित द्विवेदी इतिहास के
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पका हुआ भोजन दिया। प्रभारी डीपीओ ने भेंप्ता व छिरावली गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं को तहरी व दही के साथ


फल दिया गया। पूरे जनपद में 1629 आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजना को सफलता पूर्वक योजना को संचालित किया गया। हर रोज 13871 गर्भवती महिलाओं व 6600 अति कुपोषित बच्चों को योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed