{"_id":"7a60cb3b4e6e404431a910fc8f634a04","slug":"now-udyog-nagri-express-engine-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उद्योग नगरी एक्सप्रेस का इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उद्योग नगरी एक्सप्रेस का इंजन फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से लखनऊ जा रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस का इंजन बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कालपी में फेल हो गया। ट्रेन स्टेशन के पास खड़ी हो गई। इंजन फेल होने की सूचना से रेलवे के अधिकारी हरकत में आ गए। उरई से टेक्नीशियन भेजे गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को सही किया जा सका। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस दौरान रेल यातायात बाधित रहा। करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
मुंबई से लखनऊ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस बुधवार दोपहर 12 बजे कालपी स्टेशन के पास पहुंची कि इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। इंजन फेल होने की सूचना मिलने पर अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन
आनन-फानन में उन्होंने झांसी से दूसरा इंजन मंगाने के लिए सूचना दे दी। उरई से टेक्नीशियन भी मौके पर भेज दिए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टेक्नीशियन की टीम ने इंजन सही कर दिया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
वहीं, झांसी से आ रहे दूसरे इंजन को भी बीच रास्ते से ही वापस भेज दिया गया। उद्योग नगरी का इंजन फेल होने के चलते एक घंटे तक रेल यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। इस रूट से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। बता दें कि झांसी-कानपुर मार्ग पर दो दिन पूर्व भी पटना से इंदौर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया था। इससे घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा था।