फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now online attendance in Ayush Hospital

Jalaun News: आयुष हॉस्पिटल में अब ऑनलाइन हाजिरी

Tue, 30 Jul 2024 02:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 30 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Now online attendance in Ayush Hospital
उरई। आयुर्वेदिक विभाग के 43 अस्पतालों में अब मोबाइल एप से हाजिरी भरी जाएगी। साथ ही अस्पतालों में बायोमीट्रिक उपस्थिति भी अनिवार्य की जा रही है। इसका उद्देश्य चिकित्सक और स्टाफ की लेटलतीफी रोकना है, साथ ही समय से अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि जिले में 41 राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल और दो यूनानी चिकित्सालय हैं। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से आयुष हॉस्पिटल अटेंडेंस एप शुरू किया गया है। इस एप के माध्यम से चिकित्सक और स्टाफ की हाजिरी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्येंद्र पटेल बताते है कि अभी तक अटेंडेंस एप से जालौन नगर, इटौरा, बबीना, बाबली, चांदनी, छौंक, धंतौली, गधेला, हदरूख, हरदोई गूजर, नरी, कुसमिलिया, रुदपुरा, कोटरा व बंगरा के राजकीय अस्पतालों में ही हाजिरी लगाई जा रही है। शेष 28 में में बायोमीट्रिक उपस्थिति लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एप से अस्पताल का प्रभारी मोबाइल से सभी स्टाफ की फोटो खींचकर एप से डाल देता है, उसी के अनुसार उसकी उपस्थिति लग जाती है। यह उपस्थिति सुबह और शाम दोनों समय लगानी पड़ती है। उसी के आधार पर उसके वेतन का निर्धारण होता है। उन्होंने बताया कि पहली अगस्त से झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे के निर्देश पर सभी अस्पतालों में बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जा रही है। इसके लिए सभी अस्पतालों में यह व्यवस्था शुरू की जाएगी। जहां बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगाई जाएगी, वहां का अगस्त माह का वेतन रोक दिया जाएगा। मंडलायुक्त के निर्देश से सभी स्टाफ को अवगत करा दिया गया है।




रात में न करें दही का सेवन, हो सकते है बीमार
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र पटेल का कहना है कि बारिश के मौसम में रात को दही के सेवन नुकसानदायक होता है। रात में सही का सेवन करने से बीमार हो सकते हैं। इसलिए दही का सेवन करने से बचें। इसके साथ ही ऐेसे पदार्थों को खानपान में शामिल करें, जो जल्दी पचने वाले हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed